PHOTO VASHIKARAN PRAYOG- 3 SAFALTA KE RAAZ P1 TO P8


सफलता के राज
इस प्रयोग में सफलता प्राप्त करने के लिए निम्न बातों का स्मरण रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे :
समय : इस प्रयोग को वेसे तो आप किसी भी समय किसी भी जगह कर सकते है मगर अच्छे परिणाम के लिए समय का चुनाव आवश्यक है। रात्रि और सुबह दोनों समय प्रयोग करने से आपको जल्दी सफलता मिलेगी । इसकी मुख्य वजह है की इस वक्त हमारा अवचेतन मन जाग्रत होने की स्थिति में रहता है और बाह्य एवं आन्तरिक मन इस स्थिति में समान होते है जिससे परिणाम सकारात्मक बनने लगते है।
1.                सोने से पहेले : यह प्रयोग सामने वाले व्यक्ति के सोने के समय के बाद और प्रयोग कर्ता  को सोने से पहेले इस प्रयोग का अभ्यास करना चाहिए। उसके बाद उस व्यक्ति के चित्र पर मानसिक रूप से ध्यान लगाना चाहिए जब तक की आपको नींद न आ जाये।
2.                 सुबह आंख खोलते ही : उस व्यक्ति के उठने से पहेले और प्रयोग कर्ता को आंख खोलते ही इस प्रयोग का अभ्यास करना चाहिए इस वक्त हमारा दिमाग शांत एवं तनाव मुक्त होने के साथ –साथ विचार मुक्त भी रहता है। इस समय हमारा आतंरिक मन जाग्रत अवस्था में रहता है। यह समय इस प्रयोग को करने के लिए सबसे अच्छा होता है और कारगर सिद्ध होता है । इस समय सोंचा गया कार्य हमेशा सफल होता है।






स्थान : इस प्रयोग के लिए आपको शांत एवं एकांत स्थान का चयन करना चाहिए। एसा करने से आप बिना परेशानी के दिमाग को विचारमुक्त कर सकते है और प्रयोग को बिना किसी रूकावट के कर सकते है। यह प्रयोग मानसिक रूप से किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।

सकारात्मक सोंच : आपकी सोंच हमेशा सकारात्मक होना चाहिए है। आपकी एक नकारात्मक सोंच पुरे प्रयोग को असफल कर देगी। जितना अधिक हो सके उस व्यक्ति के बारे में सोंचते रहे। खुशनुमा लम्हों को सोंचने से अधिक लाभ होता है।

दिनचर्या एवं परहेज: इस प्रयोग के दोरान खाने में कुछ बदलाव करना आवश्यक होता है : अधिक खटाई , अधिक मिर्च मसाला , अधिक नमक , लसुहन-प्याज, अधिक मीठा  आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
     अगर आप किसी भी प्रकार का नशा करते है तो आप इस दोरान नहीं कर सकते है साथ ही सेक्स , मांस ,क्रोध आदि नहीं करना चाहिए ।
      भडकाव कपडे अर्थात अधिक चमक –धमक वाले कपडे नहीं पहनना चाहिए। और डरावने द्रश्य , अधिक नहीं बोलना चाहिए ।


ध्यान : इस प्रयोग में सबसे आवश्यक तथ्य ध्यान ही है इसके बिना सफलता न के बराबर है। प्रयोगकर्ता को व्यक्ति के बारे में अधिक से अधिक समय ध्यान लगाना चाहिए। हर पल व्यक्ति का ख्याल दिमाग में होना चाहिए है। एसा करने से आपको सफलता सीघ्र ही मिलेगी। इसकी विधि का वर्णन आगे दिया हुआ है।



चित्र का चुनाव : इस विधि में उपयोग की जाने वाले चित्र का चुनाव सावधानी पूर्वक करे। क्योंकि इस विधि में सबसे महत्वपूर्ण चित्र ही होता है। फोटो की साइज : लम्बाई 3-6 इंच x चोड़ाई 5-8 इंच से ज्यादा या कम नहीं होना चाहिए।
      फोटो सीधा अर्थात सामने का होना चाहिए ,जिसमे व्यक्ति आपकी ओर देख रहा हो। ताकि आप उसकी आंख में आंख मिला सके। ध्यान रहे जो चित्र आप ले रहे है वह ब्लैक एंड वाइट होना अनिवार्य है।

Share on Google Plus

About Praween mantra vigyan

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Thanks